फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्टी टास्क वर्कर पदों के लिए काउंसलिंग 13 से

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। प्रारंभिक शिक्षा खंड कसुम्पटी प्रथम के तहत आने वाले स्कूलों में पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर के 33 पदों के लिए काउंसलिंग पोर्टमोर स्कूल में होगी। 13 और 14 जून को होने वाली इस काउंसलिंग में उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। एसडीएम के आदेशानुसार सत्यापन कमेटी काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी करेगी। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी जगदीश चंद ने बताया कि 13 जून को पोर्टमोर केंद्र प्राथमिक स्कूल में माध्यमिक स्कूल चेड़ी, घरोग, प्राथमिक स्कूल जाबरी, टिक्करी, मूलबरी, बोर्ड कॉलौनी, मलोग, नेहरा, घणाहट्टी, गेहा, मोहनपुर, शकराह, चैड़ी, घरो, बिओलिया और क्वारा के लिए काउंसलिंग होगी। 14 जून को पोर्टमोर केंद्र प्राथमिक स्कूल में कच्चीघाटी, शुराला, मझार, पिपलीधार और भज्याड़ माध्यमिक स्कूल में भरे जाने वाले मल्टी टॉस्क वर्करों के पदों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 14 जून को खंड के तहत आने वाली पंथाघाटी, सौल, विकासनगर, मैहली, आनंदपुर, घंडल, गोरोकनावन, खेल चौरा, नेहरा-2 खलीनी, ओखरू, पट्टी, सौथल और तारादेवी स्कूल के पदों के लिए काउंसलिंग होगी। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए टेलीफोन नंबर 0177-2813713 पर संपर्क कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग की सूचना पत्र द्वारा भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें