फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई मंजिला मकान जलकर राख, लाखों रुपये का नुकसान

Fri, 23 Nov 2018 10:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सैंज/न्यूली (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन

सैंज घाटी की ग्राम पंचायत गोही के दारन में ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। घटना में दो लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।  घटना के बाद परिवार के लोग सदमे में है।  

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 12 बजे दारन के इस ढाई मंजिला मकान में आग लग गई। हालांकि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। सभी लोग दूसरे घर में रहते हैं। आग लगते ही मकान से लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

इससे पहले कि लोग आग पर काबू पा लेते मकान जलकर राख हो गया।  आग लगने से पूर्ण चंद पुत्र मान चंद निवासी गोही सैंज को दो लाख का नुकसान हुआ है। इस मकान में लोग सीजन के दौरान रहने आते थे।
विज्ञापन


मकान में परिजनों के बर्तन आदि सब जलकर राख हो गए हैं। सड़क से दूर होने के कारण यहां अग्निशमन विभाग की मदद लेना भी संभव नहीं था। जिसके चलते पूरा ढाई मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया।

ग्राम पंचायत प्रधान गोही के प्रधान पूर्ण चंद ने कहा कि भयानक आग के आगे ग्रामीण कुछ नहीं कर पाए। घर में रखा सारा सामान जल गया। कहा कि पटवारी ने मौके का निरीक्षण कर इसकी रिपोर्ट तैयार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें