नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर द्वारा सरकारी कार्यक्रमों में उनकी अनदेखी के बयान पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कंवर को अपना मामला जनमंच में उठाना चाहिए।
गृह विधानसभा क्षेत्र हरोली में अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार पर असंवैधानिक ताकतों का कब्जा है। पत्रकारों से बातचीत में अग्निहोत्री ने जयराम सरकार पर तीखा हमला बोला। मुकेश ने कहा कि हारे-नकारे नेता फर्जी विधायक और फर्जी मंत्री बनकर दनदना रहे हैं।
जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों की अनदेखी हो रही है। अग्निहोत्री ने इस दौरान कांगड़ गांव में सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया। उल्लेखनीय है कि बीते सोमवार को पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने पत्रकार
वार्ता कर सरकार के जनमंच कार्यक्रम की तारीफों के पुल बांधे थे। इसी दौरान एक सवाल के जवाब में अनदेखी पर मंत्री का दर्द छलक उठा था। मंत्री ने कहा था कि जो उनके साथ हुआ है, उसकी शिकायत सीएम से की गई है।