फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनमंच के माध्यम से डराना धमकाना बंद करें: अग्निहोत्री

Wed, 06 Feb 2019 10:48 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को सदन में कहा कि जनमंच के माध्यम से अधिकारियों और कर्मचारियों को डराना धमकाना बंद किया जाए। सरकार नया बजट रखने से पहले भाजपा के दृष्टिपत्र को जरूर पढ़े।

विज्ञापन


इस दृष्टिपत्र में जिन 26 योजनाओं को आरंभ करने की बात कही गई थी, वह आज दिन तक शुरू नहीं हो पाई। हेलीटैक्सी सेवा फ्लॉप रही, स्कूलों में बच्चों को वर्दी, बोतल बैग और लैपटॉप नहीं दिया गया।

प्रदेश के 69 नेशनल हाईवे के काम शुरू नहीं हुए और सरकार कर्ज लेकर काम चला रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष की बौखलाहट से साबित होता है कि प्रदेश में सरकार का जनमंच कार्यक्रम पूरी तरह से सफल है।
विज्ञापन


हेलीटैक्सी सेवा सिर्फ इसलिए बंद की गई है क्योंकि जनजातीय क्षेत्रों के लिए उड़ानें उनकी प्राथमिकता में हैं। उड़ान दो योजना फरवरी या मार्च में आरंभ कर दी जाएगी। केंद्रीय विद्यालय की शिलान्यास 26 को किया जाएगा

.22 लाख बच्चे स्कूल वर्दी से वंचित

राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई चर्चा में हिस्सा लेते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र से राज्य को एनएच और सुरंगों के लिए धनराशि नहीं मिली। केंद्र सरकार ने आखिरी बजट भी रख दिया है और हिमाचल का जिक्र तक नहीं किया।

धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भीड़ जुटाने का जिम्मा मुख्य सचिव से लेकर बीडीओ तक सौंपा गया था। शिमला और धर्मशाला स्मार्ट सिटी को कोई पैसा नहीं दिया।  किसानों की आ दोगुनी करने की बात कर रहे हैं।

 हिमालयन बटालियन का जिक्र तक नहीं है। उज्ज्वला और आयुष योजना केंद्र की हैं। फोर लेन प्रभावितों को  फेक्टर टू के हिसाब से मुआवजा नहीं दिया। 8.22 लाख बच्चे स्कूल वर्दी से वंचित रखे और फाइन मंत्री- सचिव के बीच अटकी रही।

राज्य में गुर्दा प्रत्यारोपण शुरू नहीं हुआ। एक रुपए पट्टे पर बेरोजगारों को जमीन और बिना गारंटी के 40 लाख तक के ऋण नहीं दिए। उन्होंने शेरो-शायरी की - आपके पांव के नीचे जमीन नहीं फिर भी यकीन नहीं। कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। स्वाइन फ्लू से 16 लोग मर चुके हैं। 
विज्ञापन

प्रदेश में 98 मर्डर हुए

1300 बस हादसों में मरे। प्रदेश में 98 मर्डर हुए, 345 रेप, 515 महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले दर्ज हैं। हाइड्रो प्रोजेक्टों का काम शुरू नहीं हो पा रहा और ऐसे में कैसे 80 हजार करोड़ निवेश कर कैसे होगा?
  
 मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्यार में आप कविता बना गए, यह प्यार बरकरार रहे, मैं यह दुआ करता हूं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता कहां से लाए, यह समझ से बाहर है। राज्य में रहे तो परेशानी, दिल्ली जाएं तो परेशानी। हवाई यात्रा में कितना खर्च किया और पैदल में कितना।

सरकार के प्रयासों से प्रदेश की सूरत बदलेगी। वन मंत्री गोबिंद ठाकुर ने कहा कि 26 में से 22 पार्कों का काम चल रहा है। वन विभाग की सात योजनाओं पर काम चल रहा है। चर्चा में विधायक राकेश पठानिया, राम लाल ठाकुर, विनोद विक्रम जरियाल, राकेश सिंघा, सुभाष ठाकुर और विक्रमादित्य सिंह हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें