फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: ड्रिल मशीन की चपेट में आने से गले में कसा मफलर का फंदा, कामगार की मौत

Sat, 10 Dec 2022 04:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)

सार

प्रदेश के सिरमौर जिले के ददाहू के साथ सटे कटाह शीतला पंचायत के खैरी चांगन गांव में एक कामगार युवक की गला घुटने से मौत हो गई। कामगार बिजली बोर्ड के ठेकेदार के पास कार्यरत था और ड्रिल मशीन से काम कर रहा था। 
विज्ञापन
युवक की मौत (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के ददाहू के साथ सटे कटाह शीतला पंचायत के खैरी चांगन गांव में एक कामगार की गला घुटने से मौत हो गई। कामगार बिजली बोर्ड के ठेकेदार के पास कार्यरत था और ड्रिल मशीन से काम कर रहा था। मफलर ड्रिल मशीन की चपेट में आने से उसका गला घुट गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही डीएसपी संगड़ाह मुकेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। रेणुका पुलिस ने संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कामगार के शव को सिविल अस्पताल ददाहू लाया गया, जहां से शव पोस्टमार्टम के लिए नाहन भेजा गया। जानकारी के अनुसार खैरी चांगन निवासी नरेश कुमार (25) शुक्रवार देर शाम को एक शेड में ड्रिल मशीन से काम कर रहा था। अचानक गले में डाला मफलर मशीन में फंस गया। गला घुटने से मौके पर ही कामगार ने दम तोड़ दिया। रात को ही मृतक के शव को सिविल अस्पताल ददाहू लाया गया। यहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए नाहन भेजा गया। 

रेणुका थाने के एसएचओ रंजीत राणा ने हादसे की पुष्टि करते बताया कि इस मामले में संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। प्रथम दृष्टया में कामगार की मौत गले में मौजूद मफलर के ड्रिल मशीन में फंसने से हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए नाहन भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही खुलासा हो पाएगा। मामले में पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें