फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सेमीनार में एमएसएमई अर्थव्यवस्था पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की प्रदेश शाखा की ओर से शनिवार को पंथाघाटी में निजी होटल में सेमीनार का आयोजन किया गया। इसमें एमएसएमई और सीए का भारतीय अर्थव्यवस्था में योगदान पर चर्चा की गई। एमएसएमई यात्रा 100 दिन 100 शहर के शिमला पहुंचने पर इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आईसीएआई शिमला ब्रांच चेयरमैन सीए नरेश विशिष्ट ने कहा कि एमएसएमई की वजह से देश के छोटे उद्यमियों और व्यापारियों को अच्छी समृद्धि प्राप्त हुई है। आईसीएआई के एमएसएमई और स्टार्टअप कमेटी के उपाध्यक्ष राज चावला ने एमएसएमई और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के योगदान बारे जानकारी दी। सीए राज चावला ने सरकार की योजनाओं और एमएसएमई के प्रोत्साहन की योजनाओं के बारे में बताया। इसके बाद सोलन आईईडीएस असिस्डेंट डायरेक्टर अशोक कुमार गौतम ने सरकार द्वार चलाईं जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर एमएसएमई के असिस्टेंट डायरेक्टर पार्थ अशोक सहित कई गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें