फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसेज इंडिया कल्पना के पति की बॉलीवुड में एंट्री

Fri, 08 Feb 2019 11:39 AM IST
अरविन्द ठाकुर रतन कटोच, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण भूमिका के लिए चुना गया है। मनाली के निकट प्रीणी में होटल व्यवसाय से जुड़े प्रेम ठाकुर से फिल्म निर्माता और निर्देशक शशांक उदापुरकर ने मनाली में शूटिंग के दौरान इस फिल्म के इस महत्वपूर्ण भूमिका के विषय चर्चा की थी। बुधवार को मुंबई से उन्होंने प्रेम ठाकुर को इस रोल के लिए फाइनल होने की सूचना दी।

विज्ञापन


स्थानीय कोऑर्डिनटर मनोज प्रेम ठाकुर को बधाई देने उनके निवास स्थान प्रीणी पहुंचे। मनोज ने बताया कि जो किरदार प्रेम ठाकुर को दिया गया है, वो उनके खेल और स्वस्थ के प्रति लगाव तथा उनके व्यक्तित्व के कारण दिया गया है। मिसेज इंडिया कल्पना ठाकुर के पति प्रेम ठाकुर को शशांक उदापुरकर ने मराठी फिल्म में कल्पना ठाकुर के साथ गिटार वादक का रोल दिया था।

विज्ञापन

उन्होंने प्रेम के साथ हिंदी फिल्म के लिए चर्चा की थी। प्रेम ठाकुर बॉक्सर, मार्शल आर्ट और क्रिकेट खिलाड़ी रहे हैं।  मनोज ने कहा कि राइड फिल्म खेल जीवन पर आधारित है। इसमें फिटनेस गुरु बनकर कैसे ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है, वह फिल्म के नायक को इसके लिए तैयार करेंगे। मनोज ने बताया कि प्रेम का किरदार व फिल्म की कहानी खेल जीवन पर आधारित है।

वह मुख्य नायक के साथ एक महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे। सूचना से गदगद रिश्तेदारों और मित्रों ने प्रेम ठाकुर और कल्पना ठाकुर को शुभकामनाएं दी हैं। मनोज ने बताया कि फिल्म की शूटिंग जुलाई, अगस्त और  सितंबर 2019 में मनाली, लाहौल, लेह और खारदूंला में होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें