फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसका मुखिया जमानत पर, उस प्रदेश का विकास भले कैसे हो: शांता

Tue, 19 Sep 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद शांता कुमार ने कहा कि जिसका मुखिया जमानत पर चल रहा हो, उस प्रदेश का विकास भले कैसे हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार बेरोजगारी नहीं बल्कि बेरोजगारों को खत्म करने पर तुली हुई है।
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में मात्र शिलान्यास व घोषणाएं ही की हैं, जिनको अमलीजामा पहनाने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया।

शांता कुमार जवाली विस क्षेत्र में आयोजित भाजपा के महिला सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार स्पष्ट बहुमत से बनेगी और कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ही महिलाओं को पंचायती राज चुनावों में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जिससे महिलाओं का सम्मान बढ़ा। 

सम्मेलन में शांता को मोर्चा अध्यक्ष मधु बाला की अगुवाई में शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर ने शांता कुमार को गुर्ज भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज, जिला महासचिव रणवीर सिंह निक्का, राकेश वाजवा, मंडलाध्यक्ष उत्तम धीमान, महिला मोर्चा मंडलाध्यक्ष मधू बाला, रमेश राणा, विंता गुलेरिया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें