फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद में पशुओं की तरह हू-हू करते हैं विपक्ष के सांसद: शांता

Fri, 13 Apr 2018 11:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा-कांगड़ा लोकसभा सीट से सांसद शांता कुमार ने कहा कि संसद में विपक्ष के सांसद पशुओं की तरह हू-हू कर कार्यवाही नहीं चलने दे रहे हैं। ऐसे सांसदों ने सदन को मजाक बना दिया है। विपक्ष के सांसद संसद में हू-हू कर चर्चा मांग रहे हैं। जब सरकार चर्चा के लिए तैयार होती है तब भी विपक्ष के सांसद शोर ही मचा रहे हैं। जबकि इन सांसदों को शोर मचाने का भत्ता मिल रहा है।

विज्ञापन


धर्मशाला में शहीद स्मारक के समक्ष उपवास पर बैठे शांता ने कहा, संसद के भीतर विपक्ष के सांसदाें का आचरण आपत्तिजनक रहा है।
शांता ने कहा, विपक्ष के इन सांसदों की हरकत पर संसद की गैलरी में बैठे बच्चों को उन्होंने हंसते देखा है। वे और लालकृष्ण आडवाणी विपक्ष के इन सांसदों की हरकतों से बेहद आहत और क्षुब्ध हैं। शांता ने कहा, ‘संसद के हालात देखकर हमारी तो आंखों में आंसू तक आ गए। लोकतंत्र में इससे शर्मनाक घटना और क्या हो सकती है।’

सांसद शांता ने कहा, संसद में बैंक लूटने वालों, पेपर लीक करने वालों पर विपक्ष के सांसदों ने चर्चा में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। सिर्फ गतिरोध पैदा कर विपक्ष ने संसद को नहीं चलने दिया। उन्होंने संसद के भीतर विपक्ष के सांसदों के आचरण को देश की जनता से धोखा करार दिया।
विज्ञापन


शांता ने कहा, विपक्ष की इस हरकत का जवाब देने के लिए ही सत्ता पक्ष के सांसदों ने उपवास के माध्यम से जनता को विपक्ष के बारे में बताने की कोशिश की है। धर्मशाला में उपवास पर शांता के साथ कांगड़ा जिले के मंत्री और विधायक भी मौजूद थे। इसमें देहरा से निर्दलीय विधायक होशियार सिंह भी शामिल हुए। 

मोदी ही ले सकते हैं कठोर निर्णय
सरकार में पीएम मोदी का कोई व्यक्तिगत एजेंडा नहीं है। वह देश के लिए दिन रात काम कर रहे हैं। उनकी नेतृत्व वाली सरकार में कोई घोटाला नहीं हुआ है। भारतीय राजनीति में मोदी का कोई विकल्प नहीं है। मोदी ने नोटबंदी और जीएसटी सरीखे कठोर निर्णय लेने की हिम्मत दिखाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें