फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: क्रिप्टो करंसी धोखाधड़ी मामले में आरोपी गर्ग को पेश नहीं करने पर एमपी जेल प्रशासन को फटकार, नोटिस जारी

Thu, 20 Nov 2025 01:23 PM IST
Krishan Singh दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

 क्रिप्टो करंसी धोखाधड़ी मामले में आरोपी मिलन गर्ग को पेश न करने पर शिमला की विशेष अदालत ने मध्य प्रदेश जेल प्रशासन को फटकार लगाई है। 
विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2,500 करोड़ की क्रिप्टो करंसी धोखाधड़ी मामले में आरोपी मिलन गर्ग को पेश न करने पर शिमला की विशेष अदालत ने मध्य प्रदेश जेल प्रशासन को फटकार लगाई है। कोर्ट ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि बार-बार आदेश देने के बाद भी आरोपी को पेश न करना गंभीर लापरवाही है। यूपी के मेरठ निवासी मिलन गर्ग को जिला जेल छिंदवाड़ा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अदालत में पेश किया। पूर्व आदेशों के बावजूद उसकी शारीरिक पेशी नहीं हो सकी। स्पेशल जज दविंदर कुमार की अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए टिप्पणी की कि जेल प्रशासन जानबूझकर अदालत के आदेशों की अवहेलना कर रहा है। अब अदालत ने आरोपी के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिया है। निर्देश दिया कि 19 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे हर हाल में आरोपी को कोर्ट में पेश करें। साथ ही आदेश की प्रतियां डीजीपी (जेल) मध्य प्रदेश, एसपी छिंदवाड़ा और जेल अधीक्षक को ईमेल से भेजने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

74 आरोपियों में से 55 पेश, 14 को हाजिरी माफी
शिमला के चक्कर कोर्ट में राज्य बनाम हेम राज एवं अन्य मामले में 74 आरोपियों के खिलाफ जांच व ट्रायल चल रहा है। सुनवाई के दौरान 55 आरोपी व्यक्तिगत रूप से पेश हुए। 14 अनुपस्थित आरोपियों की हाजिरी माफी अर्जी मंजूर की गई। इसमें सुनील कुमार, बलबीर सिंह, विपिन कुमार, पवन कुमार, नीलम ठाकुर, रमेश कुमार, सौरभबंसल, दीपिका नेगी, सुशील, पवन कुमार, राजेश, नितिन, मनोज और परवीन कुमार शामिल हैं। अब अगली सुनवाई में डिस्चार्ज आवेदन और सीओसी पर फैसला होना है। यह घोटाला वर्ष 2022 में राज्य में सामने आया था। अदालत ने लापरवाही की पूरी रिपोर्ट जिला एवं सत्र न्यायाधीश, छिंदवाड़ा को भेजने को भी कहा है। जुलाई 2024 में हिमाचल पुलिस ने मिलन गर्ग को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। उस वक्त वह बैंकॉक भागने की कोशिश में था। बाद में मार्च 2025 को छिंदवाड़ा जेल के उप-निरीक्षक प्रहलाद बैरागी उसे कैथू जेल से स्थानांतरित कर ले गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें