फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने रक्षामंत्री को लिखा पत्र, आर्मी ट्रेनिंग कमांड को लेकर रखी ये मांग

Sat, 22 Jun 2019 05:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार में वित्त एवं कॉरपोरेट अफेयर्स राज्य मंत्री और हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिख कर आर्मी ट्रेनिंग कमांड के मुख्यालय को शिमला से बाहर मेरठ शिफ्ट न करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन


राजनाथ सिंह को भेजे पत्र में अनुराग ठाकुर ने लिखा कि हिमाचल को पिछले कई साल से भारतीय सेना के लिए एक रणनीतिक स्थान होने का सम्मान प्राप्त है। शिमला में सन 1993 से आर्मी ट्रेनिंग कमांड का मुख्यालय स्थापित है, जिसे अब बाहर स्थानांतरित किया जा रहा है।

अचानक इस बदलाव से सभी रैंक के अधिकारी और बड़ी संख्या में सेवारत कर्मी प्रभावित होंगे। शिमला के कामकाज के लिए एक अनुकूल जगह है और फोरलेन हाईवे और एयरपोर्ट की सुविधा होने के वजह से कनेक्टिविटी के लिहाज से भी उत्तम स्थान है।इस आर्मी ट्रेनिंग कमांड मुख्यालय के शिमला में स्थित होने से यहां के निवासियों को रोजगार मिलता है व जवानों को आवागमन में सुविधा रहती है।
विज्ञापन


ऐसे में यदि यह आर्मी ट्रेनिंग कमांड का मुख्यालय शिमला से स्थानांतरित होता है तो इससे यहां स्थानीय रोजगार प्रभावित होगा व जवानों को भी समस्या का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने अनुरोध है कि शिमला से आर्मी ट्रेनिंग कमांड के मुख्यालय को स्थानांतरित करने के फैसले पर एक बार पुनर्विचार करने का कष्ट करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें