शिमला। भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) और राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (एचपीएसआईडीसी) के बीच वीरवार को एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इसमें सिडबी की ओर से सिडबी क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ के प्रभारी सुनील एस और एचपीएसआईडीसी की ओर से प्रबंध निदेशक भूपेंद्र कुमार अत्री ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। वहीं सिडबी ने शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के सहयोग से एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का भी आयोजन किया। कार्यक्रम में सिडबी की योजनाओं, कारोबार ऋण, मशीनरी फाइनेंस, वर्किंग कैपिटल, डिजी कैश, उदित, लेजर और होटल एवं रेस्टोरेंट के आधुनिकीकरण के लिए चलाई जा रही मोर योजना के बारे में जागरूक कर इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। संवाद