फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एपीजी विवि और रिसर्च इंस्टीट्यूट के बीच एमओयू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। एपीजी शिमला विश्वविद्यालय और इंटरनेशनल ब्रेन रिसर्च इंस्टीट्यूट ने एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इसमें विद्यार्थियों की याददाश्त को मजबूत करना और उनके कॅरिअर को लेकर मार्गदर्शन किया जाएगा। विवि के सभागार में वीरवार को एक कार्यशाला का आयोजन भी हुआ। इसमें ब्रेन रिसर्च इंस्टीट्यूट के संस्थापक डॉ. सब्बी मंगल ने बतौर मुख्य वक्ता और विशेषज्ञ के रूप में शिरकत की। कार्यशाला में एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के चांसलर इंजीनियर सुमन विक्रांत, वाइस-चांसलर प्रो-चांसलर प्रो. डॉ. रमेश चौहान, वाइस-चांसलर प्रो. डॉ. राजिंदर सिंह चौहान, रजिस्टर डॉ. अंकित ठाकुर, डीन एकेडमिक्स प्रो. डॉ. आनंद मोहन शर्मा, परीक्षा-नियंत्रक अफजल खान, कार्यशाला समन्वयक डॉ. बीएस चौहान, स्कूल ऑफ साइंसेज विभागाध्यक्ष डॉ. मनिंदर कौर, फोरेंसिक साइंस एवं पैरामेडिकल विभाग की ओर से सहायक प्रो. अतुल कुमार दुबे, सहायक प्रो. भावना शर्मा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें