प्रगति की इस उपलब्धि से सुंदरनगर और राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान गांधीनगर में नाम रोशन हुआ है। कहा कि अगस्त में यह जैकेट दिल्ली में टेक्सटाइल प्रदर्शनी में प्रदर्शित होगी। प्रगति शर्मा सुंदरनगर के बीएसएल कॉलोनी में रहती है। उसके पिता सुदेश शर्मा बीएसएल प्रोजेक्ट के डैहर पावर हाउस में कनिष्ठ अभियंता और माता रजनी शर्मा बीएसएल मॉडल स्कूल में शिक्षिका के पद पर तैनात है।
जीवन सुरक्षा बाइक वायु जैकेट देखने में साधारण होगी। जैसे ही बाइक की किसी वाहन से टक्कर होगी, जैकेट के अंदर मौजूद एयर बैलुन एक सेकंड के अंदर हवा से भर जाएंगे। जब बाइक चालक नीचे गिरेगा तो जैकेट में स्थित एयर बैलून के कारण उसे कम से कम चोट आएगी। प्रगति शर्मा ने बताया कि जैकेट को पेटेंट करवाने की प्रक्रिया संस्थान ने शुरू कर दी है।