लंबे समय से विवादित रही कंडक्टर भर्ती का परीक्षा परिणाम आखिर घोषित हो ही गया। भर्ती के नतीजों पर गौर करें तो सबसे ज्यादा कंडक्टर पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली के जिले से लगे हैं, जबकि दूसरे स्थान पर मंडी जिला रहा है।
उत्तीर्ण कुल 1235 अभ्यर्थियों में से कांगड़ा जिले के 437 और मंडी जिले के 364 युवाओं को परिवहन निगम में नौकरी मिली है। इसके बाद जिला हमीरपुर और शिमला रहा है, जबकि कुल्लू, ऊना और लाहौल-स्पीति से 8 से 10 कंडक्टर लगे हैं। कंडक्टर भर्ती की प्रक्रिया पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान हुई थी।