शिमला। राजधानी के गुरुद्वारा श्री गुरुसिंघ सभा पुराना बस अड्डा शिमला में शुक्रवार को गुरु गोविंद सिंह की 359वीं जयंती पर प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभात फेरी सुबह 6:45 बजे गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुई। प्रभातफेरी भारी संख्या में संगत के साथ गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुई। इसके बाद फेरी आजीविका भवन से होते हुए लक्कड़ बाजार तक गई। इस प्रभातफेरी में गुरु सिंघ सभा शिमला के सभी सदस्यों सहित कालका के इंद्रपाल, तरमजीत, कर्मवीर, गुरदर्शन सिंह, त्रिलोचन सिंह और महेंद्र सहित अन्य संगत मौजूद रही। संवाद