फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ ने लगाई ब्रेक: अटल टनल में फंसे 1000 से अधिक वाहन, बर्फ में फिसलने लगी गाड़ियां; पुलिस कर रही रेस्क्यू

Mon, 23 Dec 2024 08:42 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

सोमवार को सुबह से ही मौसम खराब चल रहा था। दोपहर बाद अटल टनल और धुंधी में बर्फबारी शुरू हो गई। शाम को तेज बर्फबारी होने के बाद मनाली पुलिस ने सोलंगनाला से आगे वाहनों की आवाजाही रोक दी लेकिन सुबह ही लाहौल गए पर्यटक लौटने लगे तो अटल टनल के साउथ पोर्टल से धुंधी इलाके में जमी बर्फ में फिसलने लगे।
विज्ञापन
अटल टनल में लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल टनल और धुंधी में बर्फबारी ने पर्यटकों की दुश्वरियां बढ़ा दीं। सोमवार शाम को बर्फबारी होने के बाद पर्यटक मनाली लौटने लगे तो सड़क पर जमा हुई बर्फ में वाहन फिसलने लगे। एक हजार से अधिक पर्यटक वाहन अटल टनल के साउथ पोर्टल से नार्थ पोर्टल तक बर्फ में फंस गए। पुलिस ने वाहनों को निकलने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है। सभी को बारी बारी मनाली की ओर भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
Trending Videos

सोमवार को सुबह से ही मौसम खराब चल रहा था। दोपहर बाद अटल टनल और धुंधी में बर्फबारी शुरू हो गई। शाम को तेज बर्फबारी होने के बाद मनाली पुलिस ने सोलंगनाला से आगे वाहनों की आवाजाही रोक दी लेकिन सुबह ही लाहौल गए पर्यटक लौटने लगे तो अटल टनल के साउथ पोर्टल से धुंधी इलाके में जमी बर्फ में फिसलने लगे। जिससे वाहनों के आपस में टकराने का भय बन गया।

पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर वाहनों को बारी-बारी निकालना शुरू कर दिया है। पुलिस के मुताबिक धुंधी पुल से सोलंगनाला की ओर सैकड़ों वाहन भेज दिए हैं। लेकिन साउथ पोर्टल से धुंधी तक के दायरे में अधिक वाहन अभी भी फंसे हैं। जिन्हे निकाला जा रहा है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि बर्फबारी जारी है। बर्फबारी के बीच जवान पर्यटक वाहनों को सुरक्षित निकलने में जुटे हैं। अटल टनल से सोलंगनाला तक एक हजार से अधिक वाहन फंसे हैं।
विज्ञापन

मौसम की स्थिति और अटल टनल में ट्रैफिक जाम पर मनाली के डीएसपी केडी शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात हुआ है। दोपहर तक करीब 2,200 गाड़ियां मनाली से लाहौल-स्पीति तक गई थी मगर बर्फबारी शुरू होने पर गाड़ियां वापस आने लगी। 1 बजे से हमारी टीम ने वहां बचाव कार्य शुरू कर दिया था। सारी रात चले बचाव कार्य में अभी तक कई पर्यटकों को बचाया गया है। इस वक्त हमारे करीब 150 गार्ड टनल के आस-पास की सुरक्षा को देख रहे हैं। हमारा सभी पर्यटकों से निवेदन है कि वे किसी भी यातायात नियम का उल्लंघन न करें। -4 डिग्री सेल्सियस में जब सड़क पर बर्फ शीशे की तरह जम चुकी थी तब हमारे जवानों ने बचाव कार्य पूरा किया। कल 1-2 बजे के बीच शुरू हुआ ये बचाव कार्य आज 9-10 बजे तक चला।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें