फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई में हो रहा अधिक अंगदान : डॉ. पुनीत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियां अलग होने के कारण पीजीआई चंडीगढ़ में अधिक अंगदान हो रहा है। हिमाचल के नोडल ऑफिसर डॉ. पुनीत महाजन ने यह जानकारी दी। रीजनल ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (सोटो) नॉर्थ की ओर से मंथन 2024 कार्यक्रम चंडीगढ़ में करवाया गया। इसमें सोटो शिमला की ओर से अंगदान को लेकर प्रतिभागियों ने चुनौतियों पर जानकारी दी। सोटो के नोडल ऑफिसर डॉ. पुनीत महाजन ने कार्यक्रम में अंग प्राप्ती की चुनौतियों और उसकी पहल के बारे में जानकारी दी। डॉ. पुनीत महाजन ने बताया कि शिमला समेत समस्त हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियां अलग हैं। इस वजह से ब्रेन डेड मरीज देरी से अस्पताल पहुंचता है। गंभीर मरीज को परिजन सीधे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर करवाते हैं। यही वजह है कि हिमाचल के लोग पीजीआई चंडीगढ़ में अधिक अंगदान करते हैं। अब तक ऑनलाइन 960 और ऑफलाइन करीब 1500 लोगों ने अंगदान का शपथ पत्र भरा है। इस मौके पर नेशनल ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन के डायरेक्टर डॉ. अनिल कुमार, डॉ. विपिन कौशल, सीनियर रीजनल डायरेक्टर चंडीगढ़ डॉ. अमरजीत कौर, पीजीआई डायरेक्टर डॉ. विवेक लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें