फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paper Leak Case: डीजीपी संजय कुंडू बोले- पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में अभी होंगी और गिरफ्तारियां

Sat, 16 Jul 2022 09:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एसआईटी की जांच के बोर्ड ऑफ इंक्वायरी भी शुरू कर दी है। इसमें डीआईजी मधुसूदन की अगुवाई में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की जांच के लिए बनाई गई एसआईटी की ओर से जांच की जा रही। 
विज्ञापन
सोलन में डीजीपी संजय कुंडू। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में जल्द कुछ ओर गिरफ्तारियां होंगी। इस मामले से जुड़े किसी भी आरोपी को बक्शा नहीं जाएगा। करीब 10 से 15 ओर आरोपी इसमें शामिल है। यह बात उन्होंने सोलन में निर्माणाधीन एसपी आवास के निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एसआईटी की जांच के बोर्ड ऑफ इंक्वायरी भी शुरू कर दी है। इसमें डीआईजी मधुसूदन की अगुवाई में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की जांच के लिए बनाई गई एसआईटी की ओर से जांच की जा रही। इन दोनों जांच में जो भी सामने आएगा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पर्यटन राज्य हिमाचल में बड़ी संख्या में पर्यटक बाहर से घूमने के लिए आते हैं। इसे देखते हुए विभाग ने चंडीगढ़-परवाणू शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग, कीरतपुर-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग व पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस स्टेशन खोलने का प्रस्ताव भेजा है। इन तीनों राष्ट्रीय उच्च मार्गों पर आधुनिक सुविधाओं से लैस एक-एक ट्रैफिक पुलिस स्टेशन जिसमें एंबुलेंस से लेकर प्राथमिक उपचार की सुविधा भी उपलब्ध हो, उसे सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में कमी आ सकती है।

साइबर अपराध पर कहा कि वर्तमान में यह बढ़ते जा रहे है। इनकी कोई सीमा नहीं है। पैसे से जुड़े अपराध तो देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने इस रोकने के लिए कारगर कदम उठाए हैं। पहले प्रदेश एक ही साइबर पुलिस थाना शिमला में ही था लेकिन सरकार ने मंडी और धर्मशाला में साइबर थाना खोलने का निर्णय लिया है। इससे साइबर अपराध रोकने में काफी मदद मिलेगी।  उन्होंने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। इस मामले के आरोपियों को सजा के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें