शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के विधि विभाग में 23 और 24 मार्च को राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न विधि महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के छात्र भाग लेंगे। विधि विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य विधि के छात्रों में न्यायिक प्रक्रिया और वकालत कौशल को विकसित करना है। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी टीमें काल्पनिक मामलों पर न्यायालय की तर्ज पर बहस प्रस्तुत करेंगी। संवाद