फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून, 10 सितंबर तक हल्की बारिश के आसार; तापमान बढ़ने से कुछ जगहों पर उमस

Mon, 07 Sep 2026 01:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

सोमवार से प्रदेश में भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 7 से 10 सितंबर तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
शिमला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में मानसून अब कमजोर पड़ने लगा है। रविवार को कांगड़ा और सिरमौर में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई थी, लेकिन सोमवार से प्रदेश में भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 7 से 10 सितंबर तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में इस दौरान मौसम के बीच-बीच में शुष्क रहने की संभावना है।

विज्ञापन


मध्य और निचले पर्वतीय क्षेत्रों में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं। 11 और 12 सितंबर को भी कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, लेकिन इन दिनों भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। शिमला समेत अधिकांश जिलों में रविवार को धूप खिली रही, जबकि कुछ स्थानों पर आसमान में बादल छाए रहे।

रिश के बावजूद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं किया गया। ऊना जिले में रविवार को विभिन्न स्थानों पर हल्की बारिश हुई। दोपहर होते ही तेज धूप खिलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशानी झेलनी पड़ी। कांगड़ा जिले में रविवार को पूरा दिन मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। साफ मौसम के चलते तापमान में भी बढ़ोतरी हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। धर्मशाला में सुबह कुछ समय के लिए हल्की बारिश हुई और धुंध छाई रही। वहीं, शाम के समय बादल छाए रहे।
विज्ञापन


नयना देवी में 40.2 मिलीमीटर बारिश
प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक बारिश नयना देवी में 40.2 मिलीमीटर दर्ज की गई। जोगिंद्रनगर में 39.0, सराहन में 30.1, धौलाकुआं में 26.5, जटौन बैराज में 24.0, चौपाल और कसौली में 23.0, रोहड़ू में 20.0 और धर्मशाला में 17.1 मिलीमीटर बारिश हुई। पालमपुर में 8.0, पच्छाद में 5.0, नाहन में 3.6, पंडोह में 2.8, शिमला में 2.2, कल्पा में 1.0 और कुफरी में 0.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

ऊना रहा सबसे गर्म, कल्पा सबसे ठंडा
रविवार को ऊना प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुंदरनगर में 32.5, मंडी में 32.6, भुंतर में 32.4 और पांवटा साहिब में 32.3 डिग्री तापमान रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो कल्पा में 10.4 डिग्री, केलांग में 9.5, कुफरी में 13.1 और शिमला में 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें