फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 28 जून तक दस्तक दे सकता है मानसून, आठ डिग्री तक लुढ़का तापमान

Mon, 01 Jun 2020 08:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में मानसून 28 जून तक दस्तक दे सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देश में अगर मानसून कमजोर नहीं पड़ता है तो 20 जून तक प्रदेश में प्री मानसून की बौछारें शुरू हो सकती हैं। बीते साल के मुकाबले इस बार मानसून तीन से चार दिन पहले हिमाचल पहुंच सकता है। उधर, येलो अलर्ट के बीच सोमवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहे। शिमला और मनाली सहित कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई।

विज्ञापन


ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बीते दिनों ताजा बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में हुई बारिश से सोमवार को अधिकतम तापमान में सात से आठ डिग्री की कमी दर्ज हुई। मंगलवार को भी प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पांच जून को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी जारी की है। पूरे प्रदेश में सात जून तक मौसम खराब रहने की संभावना है।

अधिकतम तापमान में कमी आने से प्रदेश के मैदानी जिलों में गर्मी से राहत मिली है। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 33.0, बिलासपुर 31.0, हमीरपुर 30.8, सुंदनगर 30.5, मंडी 30.3, भुंतर 29.6, नाहन 27.0, सोलन 26.7, कांगड़ा 26.0, धर्मशाला 24.8, चंबा 24.3, शिमला 19.9, मनाली 18.4, डलहौजी 14.5, कल्पा 15.0 और केलांग में 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 5.9, कल्पा 7.9, मनाली 8.6, शिमला 11.2, बिलासपुर 19.5, हमीरपुर 19.2, नाहन 17.5 और ऊना में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मई में सामान्य से 923 फीसदी ज्यादा बरसे बादल

हिमाचल में मई में सामान्य से 923 फीसदी ज्यादा बादल बरसे। सोलन और लाहौल-स्पीति जिलों को छोड़कर शेष सभी जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज हुई। पहली से 31 मई तक हिमाचल में 18 मिलीमीटर बारिश हुई। इस दौरान 1.8 मिलीमीटर बारिश को सामान्य बारिश माना गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मई में इस साल पश्चिमी विक्षोभ अधिक सक्रिय रहने से बारिश सामान्य से अधिक हुई।

शिमला में 21 साल बाद मई में एक दिन में भारी बारिश
शिमला में मई में 21 साल बाद एक दिन में जमकर बारिश रिकॉर्ड हुई। 31 मई को शिमला में 63.4 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे पहले 24 मई 1999 को शिमला में 65 मिमी बारिश दर्ज हुई थी। उधर, हिमाचल में इस साल मार्च से मई तक 270 मिमी बारिश हुई। इस अवधि में सामान्य से 19 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। साल 2015 में मार्च से मई तक प्रदेश में 313 मिलीमीटर बारिश हुई थी। प्रदेश में मार्च से मई तक बारिश के 16 स्पैल आए, इसमें 10 स्पैल में भारी बारिश हुई। किन्नौर व लाहौल स्पीति को छोड़कर शेष सभी जिलों में समान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें