फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में झमाझम बारिश से भारी नुकसान, सड़कें बंद

Thu, 11 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में झमाझम बारिश से सिरमौर, चंबा, हमीरपुर और कुल्लू जिले में भारी नुकसान हुआ है। मंगलवार रात से जारी बारिश के चलते कई सड़कें बंद हो गई हैं। घरों और दुकानों में पानी घुस गया है। जिला चंबा में दो स्कूलों के रसोईघर ढह गए हैं, जबकि एक दर्जन घरों को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन


जिला हमीरपुर के अग्घार में मूसलाधार बारिश से पशुशाला ध्वस्त हो गई है। जिला कुल्लू में भी बारिश से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। जिला चंबा में भारी बारिश के चलते चुराह में दो स्कूलों के रसोईघर ढह गए। उपमंडल सलूणी में करीब बारह घरों को नुकसान हुआ है। भरमौर और तीसा में सड़कें बदहाल होने से आवाजाही प्रभावित हो रही है। चंबा-भरमौर सड़क मार्ग पर भारी वाहनों के लिए आवाजाही बंद है।

जिला सिरमौर में मंगलवार रात से मूसलाधार बारिश का कहर जारी है। पहाड़ी दरकने से जिला के कई मुख्य मार्गों पर भारी पत्थर और मलबा आ गिरा है। इससे बुधवार को कुछ घंटों तक यातायात सुविधा ठप रही। नाहन-शिमला, नाहन-कौलांवालाभूड़, नाहन-रेणुका, पांवटा साहिब-सतौन, देवका-नाहन और जमटा महीपुर मुख्य मार्गों पर कुछ घंटों के लिए आवाजाही पूरी तरह से बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ीं दिक्कतें

किसान-बागवान अपनी फसलों को समय पर बाजार तक नहीं पहुंचा पाए। जिला सिरमौर के निचले क्षेत्रों की सड़कें पानी से भर गई हैं। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कालाअंब व पांवटा साहिब की सड़कों पर पानी भरने से यातायात बाधित रहा। इससे कामकाजी, नौकरी पेशा व स्कूली बच्चों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं।

बारिश से कई घरों में पानी और मलबा घुसने की सूचना है। बारिश से जिला हमीरपुर के भोटा के साथ लगती ग्राम पंचायत अग्घार में एक पशुशाला गिर गई है। इससे करीब एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। इसके अलावा खड्ड और नालों का जलस्तर भी बढ़ गया है।

जलस्तर बढ़ने और गाद आने के कारण पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। उधर, हिल्स क्वीन शिमला में बुधवार को दिनभर हल्की बूंदाबांदी होती रही। सुबह करीब आठ बजे से बारिश का क्रम शुरू हुआ जो दोपहर बाद दो बजे तक जारी रहा। पूरे दिन शहर में धुंध छाई रही। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें