फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हिम फेस्ट में स्टेज पर पहुंच गया लंगूर, कलाकार सहमे, रोकनी पड़ी किन्नौरी नाटी

विज्ञापन
उद्योग विभाग द्वारा आयोजित हिम एम. एस.एम. ई. फेस्ट के अंतर्गत रिज पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौ
विज्ञापन
रिज पर लंगूरों से सैलानियों के साथ ही लोग परेशान
विज्ञापन

आइसक्रीम से लेकर खाने का सामान छुड़ाकर करते हैं परेशान
अमर उजाला ब्यूराे
शिमला। रिज मैदान में आयोजित एमएसएमई हिम फेस्ट में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कार्यक्रम में एक लंगूर स्टेज पर पहुंच गया। इस दौरान किन्नौर के कलाकार नाटी की प्रस्तुति दे रहे थे। यह मामला रविवार दोपहर तीन बजे का बताया जा रहा है। पहले तो कलाकार लंगूर के सामने ही नाटी की प्रस्तुति देते रहे लेकिन जब लंगूर कलाकारों को डराने लगा तो वे इससे सहम गए और उन्होंने बीच में ही प्रस्तुति को रोक दिया। इसके काफी देर के बाद लंगूर खुद ही वहां से चला गया। रिज पर लंगूर और बंदरों के आतंक से पहले ही लोग परेशान हैं। यहां पर जगह-जगह बंदर और लंगूर सैलानियों समेत लोगों पर झपट पड़ते हैं और उनसे आइसक्रीम समेत अन्य खाने का सामान छीन लेते हैं। इस वजह से आए दिन लोग रिज और मालरोड पर परेशान होते रहते हैं और अब लंगूरों और बंदरों ने कार्यक्रमों में भी लोगों को परेशानी में डालना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग और नगर निगम से बंदरों और लंगूरों की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें