रेस्तरां में काम करती है शिकायतकर्ता युवती अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। उपनगर संजाैली में काम करके घर लाैट रही लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। शिकायतकर्ता युवती ने बताया की वह संजौली में एक निजी रेस्तरां में काम करती है।
वीरवार को करीब 10:35 बजे वह ड्यूटी खत्म करने के बाद इंजनघर के रास्ते क्वार्टर की ओर जा रही थी। इसी बीच इंजनघर के पास एक लड़का खड़ा था, उसने उसे अकेला देखकर बुरी नीयत से छुआ और हाथ पकड़ लिया। युवती ने खुद को उसकी पकड़ से छुड़ाया और नीचे की ओर भाग गई। इसके बाद युवती ने शिकायत संजौली पुलिस चौकी में दी। आरोपी मोहसिन निवासी धामपुर जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।