फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी बैंक की मोबाइल वैन गांव-गांव जाकर करेगी जागरूक

Wed, 05 Dec 2018 05:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार सुबह अपने सरकारी आवास ओकओवर में राज्य सहकारी बैंक की मोबाइल प्रदर्शन वैन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सहकारी बैंक की यह पहल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल वित्तीय साक्षरता के बारे में जागरूकता लाने और बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगी। यह वैन प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों का दौरा कर विभिन्न आधुनिक बैंक सेवाओं को प्रदर्शित कर अधिक से अधिक लोगों को वित्तीय समावेशन के तहत लाने में सहायक सिद्ध होगी।

विज्ञापन


व्यवसायिओं और उपभोक्ताओं को डिजिटल भुगतान प्रणाली को प्रयोग करने के प्रति संवेदनशील होने के साथ-साथ लोगों में विभिन्न बैंक तकनीकी का प्रयोग करते समय सुरक्षा मानकों के बारे में भी जागरूक करेगी।सीएम ने बैंक के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस पहल से एटीएम ऑर रुपे कार्ड से लेन-देन आदि के प्रदर्शन में भी सहायता मिलेगी। मोबाइल वैन एटीएम, टीवी स्क्रीन, सीसीटीवी कैमरा, ध्वनि प्रणाली और प्रचार सामग्री से सुसज्जित की गई है।

विज्ञापन

नाबार्ड की ओर से 15 लाख की वित्तीय सहायता दी गई

इसे खरीदने के लिए नाबार्ड की ओर से 15 लाख की वित्तीय सहायता दी गई है। इस दौरान राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष खुशीराम बालनाटाह, निदेशक शेर सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव सहकारिता संजय गुप्ता, प्रबंधन निदेशक पंकज ललित सहित आदि मौजूद रहे।

बैंक के अध्यक्ष खुशीराम बालनाटाह ने बताया कि मोबाइल वैन सेवा के शुरू होने से प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में लोगों को घर-द्वार सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। बैंकिंग लेन-देन से जुड़ी जानकारियां, खातों का संचालन, एटीएम कार्ड से पैसों की निकासी और बैंक खातों की जानकारी बैंक शाखा में गए बिना लोग

हासिल कर सकेंगे। बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड लिमिट के माध्यम से वित्तीय लेन-देन करने वाले किसानों-बागवानों को मोबाइल वैन सेवा से अपने खातों में किसान क्रेडिट कार्ड एटीएम के द्वारा संचालन करने में सुविधा होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें