खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने बताया कि वर्ष 2017-18 में 34,721 निरीक्षण किए गए। इसमें 1496 ऐसे मामले सामने आए जहां खाद्य वस्तुएं मानकों के अनुसार नहीं पाई गईं। इनकी 22,28,503 लाख की खाद्य वस्तुएं जब्त की गई।
घटिया आटा खिला दिया उपभोक्ताओं को- खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने 2094 खाद्य वस्तुओं के सैंपल लिए है। इसमें 83 सैंपल फेल पाए गए। आटे के फेल हुए सैंपल में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ साथ 2,06,000 लाख रुपये का जुर्माना किया है, 3 आटे की मीलों की 3 महीने से लिए आवंटन रद्द कराया गया है।
हिमाचल के हर घर में होगी रसोई गैस- खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने कहा कि हिमाचल में अब हर घर में रसोई गैस होगी। खाद्य आपूर्ति विभाग उन सभी गृहिणियों को निशुल्क चूल्हा और गैस देगा, जो अभी भी लकड़ी जलाकर खाना बनाती है।
चीनी के ट्रांसपोर्टेशन के टेंडर फाइनल- मंत्री ने कहा कि चीनी के ट्रांसपोर्टेशन के टेंडर कर कर दिए गए हैं। अप्रैल के पहले सप्ताह में गोदामों में चीनी पहुंचनी शुरू हो जाएगी।
उपभोक्ताओं को पुराने रेट पर ही मिलेगी नई दालें- राशनकार्ड उपभोक्ताओं को पुराने रेट पर ही दालें उपलब्ध होंगी। मलका प्रतिकिलो- 30 रुपये, दाल चना- 45, मूंग- 40 उड़द- 35 रुपये के हिसाब से मिलेगी। इसी तरह सरसों का तेल 72 रुपये प्रति लीटर और रिफाइंड 62 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।