फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MLA Vikramaditya Singh: पीपीई किट और सैनिटाइजर समेत हर घोटाले की कराएंगे जांच

Sat, 06 Aug 2022 06:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कोरोना काल में भाजपा राज में पीपीई किट और सैनिटाइजर जैसे घोटाले हुए। ऐसे घोटालों समेत भाजपा के अन्य कई मामले चार्जशीट में शामिल किए गए हैं। 
विज्ञापन
नाहन में रोजगार संघर्ष यात्रा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कोरोना काल में भाजपा राज में पीपीई किट और सैनिटाइजर जैसे घोटाले हुए। ऐसे घोटालों समेत भाजपा के अन्य कई मामले चार्जशीट में शामिल किए गए हैं। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही हर घोटाले की जांच होगी। उन्होंने पूछा कि नाहन के विधायक को प्रदेशाध्यक्ष बनने के एक माह बाद ही क्यों इस्तीफा देना पड़ा? कांग्रेस की किसी से कोई रंजिश नहीं, लेकिन जिन्होंने गलत किया है उन पर कार्रवाई जरूरी है। 

विज्ञापन


नाहन में रोजगार संघर्ष यात्रा के दौरान बड़ा चौक में हुई जनसभा में विक्रमादित्य ने कहा कि भाजपा के ताबूत में आखिरी कील पुरानी पेंशन की मांग कर रहे कर्मचारी लगाने वाले हैं। कांग्रेस सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक में पुरानी पेंशन की बहाली होगी। कांग्रेस के सभी नेताओं ने इसका निर्णय लिया है।  प्रदेश में दिवंगत वीरभद्र सिंह के विकास मॉडल पर कांग्रेस सरकार बनाएगी। इससे पूर्व यात्रा में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विक्रमादित्य सिंह का गर्मजोशी से स्वागत कर शहर में शक्ति प्रदर्शन किया। 

लाचार मुख्यमंत्री हैं जयराम ठाकुर
विक्रमादित्य ने कहा कि सीएम जयराम लाचार मुख्यमंत्री हैं। अपने दम पर वह कुछ नहीं कर सके। इनकी चाबी दिल्ली और जयपुर वालों के पास है। नौकरशाही पर कोई पकड़ नहीं है। उन्हें दिवंगत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का शिष्य बनना चाहिए था। आज सरकार पर 70,000 करोड़ का ऋण है। कोई बैंक ऐसा नहीं बचा, जिसका सरकार पर कर्ज न हो। बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए कांग्रेस ने रूपरेखा तैयार कर ली है। 680 करोड़ का स्टार्टअप फंड बजट में रखा जाएगा। हर विधानसभा क्षेत्र को 10-10 करोड़ दिए जाएंगे। इस पैसे से हर बेरोजगार को ब्याज मुक्त एक-एक लाख का ऋण दिया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार को भी महंगाई पर जमकर कोसा। कांग्रेस नेता अजय सोलंकी ने भी सरकार को घेरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें