फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 हजार का शगुन पूरा, अब जगी मंत्री पद की उम्मीद

Sat, 25 May 2019 12:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप को पांवटा दून निर्वाचन क्षेत्र से प्रचंड बहुमत मिला है। जिले में लीड दिलाने में पहले स्थान पर रहे पांवटा विस क्षेत्र के विधायक सुखराम चौधरी अब मंत्री पद की दावेदारों की फेहरिस्त में शुमार हो गए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से विधायक सुखराम चौधरी और भाजपा मंडल ने 21 हजार का शगुन देने का वादा किया था। लेकिन, पांवटा में इस शगुन से भी कहीं अधिक 27517 मतों की बढ़त मिली।

अब सिरमौर के पांवटा विधायक को मंत्री पद से नवाजने की भाजपा मंडल को पूरी उम्मीदें हैं। इससे जिले को प्रतिनिधित्व मिलेगा और विकास को तीव्र गति मिल सकेगी।
विज्ञापन


पांवटा भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी, महासचिव अरविंद गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष शिवानी वर्मा, पांवटा नगर परिषद कमेटी की अध्यक्ष कृष्णा धीमान और उपाध्यक्ष नवीन शर्मा ने बताया कि सीएम जयराम ठाकुर लोस चुनावी रैली ज्वालापुर में पहुंचे थे।

उसी दौरान 21 हजार से अधिक की लीड पांवटा से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप को दिलाने का वायदा पांवटा के विधायक और भाजपा मंडल ने किया था। शिमला सीट से सुरेश कश्यप को 566982 मत और धनीराम शांडिल को 260408 मत मिले। 

विज्ञापन

भाजपा के प्रत्याशी ने 306574 मतों से रिकार्ड जीत दर्ज की है। स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी के नेतृत्व में पांवटा भाजपा मंडल टीम ने 27517 मतों की रिकार्ड बढ़त दिलाई है।

जनसभा के दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने बेहतर बढ़त दिलाने वाले प्रदेश के विधायकों को मंत्री पद के लिए तवज्जो देने की बात कही थी। मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने कहा कि जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विस क्षेत्र से सर्वाधिक रिकॉर्ड मतों की बढ़त मिली है।

पहले स्थान पर सोलन जिले की नालागढ़ (39970), दूसरे स्थान पर अर्की (29454) रही जबकि पांवटा तीसरे स्थान पर रही है। सोलन जिले को मंत्री पद मिला चुका है।

अब चुनाव में दिन-रात मेहनत कर रिकार्ड बढ़त दिलाने पर सिरमौर के पांवटा विस क्षेत्र को मंत्री पद मिलने की पूरी उम्मीदें है। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश से सीएम और आलाकमान से पांवटा साहिब के विधायक चौधरी सुखराम को मंत्रिमंडल में शामिल करने का आग्रह भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें