फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी संग पैदल मां ज्वालामुखी के दर पहुंची विधायक की पत्नी, जानिए वजह

Sun, 24 Dec 2017 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में जीत के लिए मांगी गईं मुरादें पूरी होने पर विजेता विधायक और उनके परिजन अब माता के दरबार पहुंचने लगे हैं। ऐसी ही मुराद पूरी होने पर एक विधायक की पत्‍नी पैदल ज्वालाजी और चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने पहुंची।
विज्ञापन


ऊना जिले के हरोली विस क्षेत्र से कांग्रेस विधायक मुकेश अग्निहोत्री की जीत को लेकर उनकी पत्नी सिम्मी अग्निहोत्री और बेटी आस्था ने ज्वालाजी और चिंतपूर्णी मंदिर पैदल जाने की मुराद मांगी थी। 

अब मुराद पूरी होने पर मुकेश की पत्नी और बेटी आस्था ने अपने घर जोंदपुर से पैदल पहले चिंतपूर्णी मां के दर्शन किए, वहीं शनिवार को दोनों पैदल चलकर शक्तिपीठ ज्वालामुखी पहुंचीं। 
विज्ञापन


शनिवार को स्वयं मुकेश अग्निहोत्री ने भी ज्वालामुखी मंदिर में शीश नवाया। पुजारी नितिन शर्मा ने पूरे परिवार की विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी ने चौथी बार पति के विधायक बनने पर मां ज्वाला का आशीर्वाद लिया। 

सिम्मी पिछले वर्ष भी पति के जीतने पर पैदल यात्रा करके पहुंची थीं। सिम्मी अग्निहोत्री हर वर्ष माता का जागरण करवाती हैं। इन चुनावों में भी उन्होंने मोर्चा संभाला था और चुनावों में अहम भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें