फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमल परिवार से प्यार निभाने वाले अब हो रहे बेनकाब: राजेंद्र राणा

Wed, 16 Jan 2019 08:39 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस की अंदरूनी जंग पर चुप्पी तोड़ते हुए हमीरपुर विधायक राजेंद्र राणा ने पूर्व सीएम वीरभद्र के विरोधी गुट पर पलटवार किया है। राणा ने कहा कि कांग्रेस की आड़ लेकर धूमल परिवार को फायदा पहुंचाने वाले आज बेनकाब हो रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह लोग अंदरखाते कांग्रेस पर वार और धूमल परिवार से प्यार निभाते रहे। अब यह लोग फिर सक्रिय हो गए हैं। राणा ने कहा कि उन्होंने कभी भी अपने लिए या बेटे अभिषेक के लिए टिकट की मांग नहीं की है।

जब ऐसा कुछ हुआ ही नहीं और हाईकमान के समक्ष बात रखी भी नहीं गई तो हमीरपुर के मुट्ठीभर लोग क्यों बेचैन हो रहे हैं। राणा ने कहा कि अगर वीरभद्र सिंह ने अभिषेक के नाम की पैरवी की है तो यह उनकी सियासी नजर और जनता की नब्ज समझने की काबलियत है।
विज्ञापन


राणा ने सीधी चुनौती देते हुए कहा कि चंद कांग्रेसी यह लड़ाई सिर्फ उस धूमल परिवार को राहत देने की कोशिश में हैं, जो जिनकी सियासी जमीन सिमट गई है। राणा ने कहा कि अगर इन कांग्रेस विरोधियों को अपनी ताकत पर इतना ही भरोसा है

तो वह खुद मैदान में उतरें या फिर गारंटी के साथ चुनावी मैदान के लिए नाम सुझाएं। राणा ने कहा कि वह न तो टिकट की रेस में थे न हैं। उनका मकसद सिर्फ कांग्रेस की जीत को पक्का करना है। उन्होंने कहा कि वे राहुल और सोनिया गांधी के समक्ष तमाम तथ्य रखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें