फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जंगल में मिली लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। मशोबरा में शनिवार रात को लापता महिला की तलाश के लिए शिमला पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। जंगल में काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को सुरक्षित ढूंढ निकाला और उसे सुरक्षित नारी निकेतन मशोबरा पहुंचाया। मामला 21 फरवरी शाम का है, जब सखी वन स्टॉप सेंटर मशोबरा से पुलिस चौकी को सूचना मिली कि एक महिला जिसकी उम्र 48 वर्ष और वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। नंगे पांव सेंटर से बाहर निकलकर बालिका आश्रम की ओर जंगल में चली गई है। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी मशोबरा की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई और सखी वन स्टॉप सेंटर के स्टाफ के साथ आसपास के जंगल और क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान स्थानीय लोगों की भी मदद ली गई। कुछ समय के बाद पुलिस टीम को उक्त महिला बालिका आश्रम के नीचे जंगल में नंगे पांव मिली। उसकी पहचान सखी वन स्टॉप सेंटर की कर्मचारियों ने की। पुलिस टीम ने महिला को सुरक्षित वापस सखी वन स्टॉप सेंटर पहुंचाया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला को सुरक्षित नारी निकेतन मशोबरा में पहुंचाया गया है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने कहा कि जिला पुलिस शिमला लोगों को आश्वस्त करती है कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ सहायता के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें