फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगे 15 हजार

Mon, 05 Oct 2020 05:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी की गई है। शातिर ने बोर्ड अध्यक्ष की आईडी से उनके दोस्त से आर्थिक मदद के नाम पर 15 हजार रुपये ऐंठ लिए हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी की फेसबुक आईडी का किसी शातिर ने क्लोन बना लिया।

विज्ञापन


सुरेश सोनी के नाम से बनी इस आईडी में बोर्ड अध्यक्ष की फोटो लगाई गई है। इसके बाद शातिर ने उनके दोस्तों से फेसबुक मैसेंजर से मैसेज भेजकर पैसों की मांग की। इस बीच उनके एक मित्र ने आरोपी को 15 हजार रुपये का भुगतान भी कर दिया। बोर्ड अध्यक्ष ने अपनी फेसबुक आईडी पर पोस्ट डाल कर अपने फेसबुक मित्रों से अपील की है कि इस तरह के किसी भी प्रकार के मैसेज को वे इग्नोर करें।

ताकि ठगी का शिकार होने से बच सकें। बोर्ड अध्यक्ष सुरेश सोनी ने बताया कि उनकी फेसबुक आईडी को क्लोन किया गया है और उनके नाम से पैसे मांगे जा रहे हैं। इस संदर्भ में पुलिस थाना धर्मशाला में उन्होंने मामला दर्ज करवाया है। जबकि फेसबुक पर मित्रों से शातिर के संदेश को नजरअंदाज करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें