शिमला। राजधानी के उपनगर टुटू में शरारती तत्वों ने रात को एक निजी बस के शीशे तोड़ दिए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के वक्त आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी बंद मिले हैं। ऐसे में अब पुलिस अन्य कैमरों की मदद से आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। घटना करीब रात 12 बजे के बाद की बताई जा रही है, जब बस पार्किंग में खड़ी थी। निजी बस ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन के प्रधान रूपलाल ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब ऐसी घटना हुई हो। यूनियन में इस घटना को लेकर रोष है। सूत्रों के मुताबिक क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे काफी समय से बंद है। ऐसे में निजी जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संवाद