फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: क्रिकेट में मिनिस्टर ऑफिस और बीडीओ ब्लॉक इलेवन टुटू जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स कल्चर एवं एनवायरनमेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित ग्रामीण खेल महाकुंभ में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
विज्ञापन

मिनिस्टर ऑफिस ने एचपीपीडब्ल्यूडी को 40 रन से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स कल्चर एवं एनवायरनमेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित ग्रामीण खेल महाकुंभ में सोमवार को दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं।
क्रिकेट, कबड्डी और वॉलीबॉल के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अलग-अलग क्षेत्रों की टीमों के बीच जीत के लिए रोमांचक मुकाबले हुए। कुनिहार जोन के क्रिकेट मुकाबले में पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर ऑफिस की टीम ने शिमला ग्रामीण एचपीपीडब्ल्यूडी डिवीजन धामी को 40 रन से हराया। पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर ऑफिस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए। इसके जवाब में शिमला ग्रामीण एचपीपीडब्ल्यूडी डिवीजन धामी की टीम 84 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे क्रिकेट मुकाबले में बीडीओ ब्लॉक इलेवन टुटू और जूनियर इंजीनियर इलेवन की टीमें आमने-सामने रहीं। बीडीओ ब्लॉक इलेवन टुटू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 126 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जूनियर इंजीनियर इलेवन की टीम 118 रन ही बना सकी। इस तरह बीडीओ ब्लॉक इलेवन टुटू ने आठ रन से मुकाबला अपने नाम किया। टुटू ब्लॉक में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के पहले दौर में 11 मुकाबले हुए। इनमें दधोल वाईएससी ने गड़ावग, भलोह ने घणाहट्टी, कालीहट्टी ने डिडोघाटी और रामपुरी क्योंथल ने कियाना को हराया। इसी तरह पाहल ने देवनगर, ओखरू ने गिरब खुर्द, कोहबाग ने टिकरी देवनगर, चनोग ने बागी और शानोल ने धामी को पराजित किया। अन्य मुकाबलों में आनंदपुर शोगी ने नेहरा और जनोल ने मथोली को हराकर अगले दौर में जगह बनाई। वॉलीबॉल प्रतियोगिता के पहले दौर में पांच मुकाबले खेले गए। इनमें देवनगर ने दुधालटी, धमून ने चायल, धामी ने पाहल, कोहबाग ने भराड़ी और बढ़ाई ने कालीहट्टी को हराया। इन मुकाबलों के साथ ग्रामीण खेल महाकुंभ में विभिन्न खेलों के परिणाम सामने आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें