फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मंत्री 23 से जाएंगे शिमला ग्रामीण के दौरे पर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह बरसात से हुए नुकसान और सड़कों की स्थिति का जायजा लेने के लिए 23 और 24 अगस्त को शिमला ग्रामीण का दौरा करेंगे। इनके प्रवास कार्यक्रम के अनुसार लोक निर्माण मंत्री 23 अगस्त को सुबह सवा दस बजे डुमेहर में लोगों की शिकायतें सुनेंगे और क्षतिग्रस्त सड़कों का निरीक्षण करेंगे। साढ़े बारह बजे वह हिमरी में जन शिकायतों की सुनवाई करेंगे। दोपहर बाद साढ़े तीन बजे ओगली में जन समस्याओं को सुनेंगे। 24 अगस्त को मंत्री विक्रमादित्य सिंह साढ़े दस बजे धरोगड़ा में पहुंच कर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और दोपहर डेढ़ बजे शिमला ग्रामीण के बाग में पहुंच कर लोगों से मिलकर समस्याएं सुनेंगे और साढ़े चार बजे वे भराड़ा में लोगों से मिलेंगे और जन समस्याओं को सुनेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें