शिमला। राजकीय विद्यालय कशमल के न्यूजलेटर कशमल क्रॉनिकल्स के पहले संस्करण का विमोचन शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया। होटल पीटरहॉफ में आयोजित शिक्षक व्यावसायिक विकास कार्यक्रम पर यह विमोचन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली, उच्च शिक्षा निदेशक सुनीता सिंह, अतिरिक्त निदेशक बीआर शर्मा, उपनिदेशक निशा बलूनी, लेखराज शर्मा और विद्यालय की मुख्याध्यापिका कामिनी शर्मा उपस्थित रहीं। इस अवसर पर शिक्षकों के व्यावसायिक विकास और आपसी अनुभव साझा करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। मुख्य अध्यापिका कामिनी शर्मा ने बताया कि विद्यालय की व्यावसायिक शिक्षण समिति में जयपुर स्थित महारानी गायत्री देवी विद्यालय की विशेष शिक्षिका सुरेखा शर्मा भी सदस्य हैं। वह विभिन्न माध्यमों से शिक्षकों का मार्गदर्शन करती हैं। विद्यालय के न्यूजलेटर का उद्देश्य शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षकों के प्रयासों और विद्यालय में होने वाले नवाचारों को सामने लाना है। संवाद