फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विवि की स्वायत्तता बहाली के लिए दूसरे दिन भी प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की स्वायत्तता बहाल करने की मांग को लेकर स्वायत्तता बचाओ संघर्ष मंच ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन प्रशासनिक भवन के बाहर गेट मीटिंग की। राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने भाग लिया। गेट मीटिंग में नरेश कुमार शर्मा, राजकुमारी, प्रेम राज शर्मा, सुरेश कुमार वर्मा और राजेश ठाकुर ने कर्मचारियों को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार विश्वविद्यालय के लिए लाए गए अधिनियम को वापस नहीं लेती है तो आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। समाधान नहीं निकलने पर शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मचारी और विद्यार्थी भी आंदोलन में शामिल होंगे। मंच ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से गैर शिक्षक कर्मचारियों के निर्वाचित प्रतिनिधियों को मिलने का समय देने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें