फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों के जरिये शीत मरुस्थल को दुनिया देखेगी, अक्षय निभाएंगे बड़ी भूमिका

Wed, 23 May 2018 01:48 PM IST
अशोक राणा, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
विज्ञापन

सिल्वर स्क्रीन के जरिये अब लाहौल-स्पीति को पर्यटन के विश्व मानचित्र पर लाने की कवायद शुरू होगी। इसके लिए बॉलीवुड के स्टार अक्षय कुमार बड़ी भूमिका निभाएंगे। दरअसल, अक्षय कुमार ने भविष्य में अपनी तमाम फिल्मों की शूटिंग लाहौल स्पीति की वादियों में करने की इच्छा जाहिर की है।

विज्ञापन


बॉलीवुड फिल्मों के जरिये इस शीत मरुस्थल को दुनिया में पहचान मिलेगी। फिल्मों की लोकेशन की जरूरत के मुताबिक स्पीति की वादियां उनकी पहली पसंद बन गई हैं। अक्षय कुमार ‘केसरी’ फिल्म की शूटिंग के सिलसिले इन दिनों स्पीति घाटी पहुंचे हैं।

कृषि, आईटी एवं जनजातीय विकास मंत्री रामलाल मारकंडा ने रंगरिक स्थित देवचीन रिट्रीट में अक्षय कुमार से करीब आधा घंटा मुलाकात कर पर्यटन की संभावनाओं को लेकर बातचीत की। मारकंडा ने बताया कि बॉलीवुड स्टार स्पीति घाटी की संस्कृति, वादियों और स्वच्छ पर्यावरण से बेहद प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन


शूटिंग के लिए वह बॉलीवुड के अन्य फिल्म निर्माताओं को इसके लिए प्रोत्साहित करेंगे। मारकंडा ने कहा कि अक्षय कुमार जैसे बॉलीवुड के स्टार की मदद से लाहौल स्पीति को पर्यटन के लिहाज से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। 

विज्ञापन

अक्षय को घाटी में आशियाना बनाने का ऑफर

मारकंडा ने अक्षय कुमार को लाहौल-स्पीति में आशियाना बनाने का भी ऑफर दिया। इस पर बॉलीवुड स्टार ने गंभीरतापूर्वक विचार करने का भरोसा दिया है। इसके अलावा घाटी में विंटर स्पोर्ट्स की अपार संभावनाओं से अवगत करवाया। अक्षय ने बताया कि उनका बेटा स्कीइंग के लिए हर साल अमेरिका का रुख करता है।

जब मारकंडा ने उन्हें घाटी की प्राकृतिक स्की स्लोप की जानकारी दी तो अक्षय ने स्कीइंग के लिए सर्दियों में लाहौल-स्पीति आने की इच्छा जाहिर की है। प्रदेश सरकार राज्य में विंटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए अक्षय कुमार की मदद लेने पर विचार करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें