केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के मिशन रिपीट को मिशन डिलीट बताने वाली कांग्रेस अपने कार्यकाल में झांक कर देखे।
केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एनआईटी हमीरपुर में छात्र गतिविधि केंद्र के उद्घाटन के बाद कहा कि एनआईटी में हुई अनियमिताओं पर कार्रवाई कोविड-19 की दूसरी लहर के चलते प्रभावित हुई। कोरोना से जहां हर वर्ग प्रभावित हुआ वहीं इस मामले में भी कार्रवाई भी ढाई माह से आगे नहीं बढ़ पाई। उन्होंने कहा कि निदेशक की तैनाती से लेकर अन्य भर्तियों की प्रक्रिया स्थिति समान्य होने पर शुरू होगी।
विज्ञापन
कमेटी का गठन करने के बाद मंत्रालय में मामला है। उन्होंने जयराम ठाकुर को अगामी चुनावों में भी पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री का चेहरा घेषित करने के एक सवाल पर कहा कि पार्टी नेतृत्व जो तय करेगा, उसी अनुसार कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के मिशन रिपीट को मिशन डिलीट बताने वाली कांग्रेस अपने कार्यकाल में झांक कर देखे। कोरोना की स्थिति समान्य होने पर भजपा के कार्यकर्ता लोगों को मिशन रिपीट बारे जागरूक करेंगे और पार्टी की गतिविधियों बारे लोगों को अवगत करवाएंगे। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकारें बेहतरीन कार्य कर रही हैं।