फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल शर्मा बोले- भाजपा में शामिल होकर पिता की बेइज्जती का बदला लिया

Mon, 16 Apr 2018 10:01 AM IST
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के प्रदेश सरकार के 100 दिन बीत जाने के बाद भी जनता के दिल में जगह न बनाने के बयान पर ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने उन्हें घेरा है। मंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पांच सालों में जनता के दिल में जगह नहीं बना पाए।

विज्ञापन


इसी का नतीजा है कि उन्हें जनता ने विधानसभा चुनावों में बाहर का रास्ता दिखाया है। पूर्व मुख्यमंत्री की तंज कसने की आदत पुरानी है। उन्होंने मंडी में वरिष्ठ नेता पंडित सुखराम पर तंज कसा था।

इसके परिणामस्वरूप मंडी की जनता ने जिले भर से कांग्रेस का सफाया कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने भाजपा में शामिल होकर अपने पिता की बेइज्जती का बदला लिया है, जो उनका फर्ज था।
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा में शामिल होकर अपने बेटे होने का फर्ज निभाया है। उन्होंने कहा कि भरे मंच में उनके पिता की बेइज्जती की गई थी।

रविवार को हिमाचल दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि आए मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पांच साल में जनता के दिलों में जगह नहीं बना पाए थे, हमें तो केवल अभी 100 दिन ही हुए हैं।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि प्रदेश की भाजपा सरकार 100 दिनों में जनता के दिलों में जगह नहीं बना पाई। इसलिए सरकार को और समय देते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें