फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां माइनस दो डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, इस दिन से बारिश के आसार

Tue, 23 Oct 2018 11:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रदेश में सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ना शुरू हो गई है। रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस दो डिग्री रिकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान घटने के साथ-साथ अधिकतम पारे में भी गिरावट आना शुरू हो गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज हुआ।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। 26 और 27 अक्तूबर को बारिश होने की संभावना अब नहीं है। सोमवार को राजधानी शिमला में धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए रहे।
 

विज्ञापन

अधिकतम तापमान में और कमी आने के आसार

तेज हवाएं चलने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में और कमी आने के आसार हैं। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 30.8, शिमला में 20.1, धर्मशाला में 23.2, सोलन में 24.0 और नाहन में 26.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

उधर, रविवार रात को कल्पा में न्यूनतम तापमान 1.0, मनाली में 2.4, भुंतर में 6.2, कुफरी में 6.4, चंबा में 7.5, सोलन में 7.8, हमीरपुर में 9.1 और शिमला में 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें