फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गेयटी में आकर्षण का केंद्र बने मिनीएचर पेंटिंग्स

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में चल रही महासू आर्ट सोसायटी की चित्रकला प्रदर्शनी लोगों को आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में शिवानी मरोठिया के बनाए मिनीएचर चित्र और कृतिका के पहाड़ों की दिनचर्या के चित्र लोगों का दिल जीत रहे हैं। प्रदर्शनी में उत्तराखंड के बागेश्वर की शिवानी के वीमेन बाय वीमेन शृंखला के चित्र लोगों को पसंद आ रहे हैं। शिवानी ने यह चित्र वासली पेपर पर वाटर कलर के साथ बनाए हैं। शिवानी ने कहा कि उनके इन चित्रों के पीछे की सोच है कि समाज में महिलाओं को देखने के पुराने तरीकों को बदला जाए और उन्हें पारंपरिक नहीं बल्कि प्रतिनिधित्व करने की नजर से देखा जाए। मिनीएचर पेंटिंग की शैली और तकनीक का उपयोग करके चित्र बनाकर वह अपने काम को ऐतिहासिक परंपराओं से जोड़ती हैं। वहीं कृतिका ने कहा कि वह अपने चित्रों में एक्रेलिक रंगों का इस्तेमाल करती हैं और केनवस पर पहाड़ी दिनचर्या, पुराने घरों और छतों पर सूख रहे कपड़ों के चित्रों के माध्यम से दिन के उस समय को दर्शाती हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें