फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गेयटी थियेटर में सजेगा मीमांसा बाल उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में मीमांसा बाल साहित्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लेखकों, साहित्यकारों और पाठकों के बीच विशेष संवाद करवाया जाएगा। कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट, हिमाचल कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी और गेयटी ड्रामेटिक के सहयोग आयोजित यह तीन दिवसीय उत्सव 19 से 21 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। इसमें विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत 25 वर्ष तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। इस दौरान पुस्तक समीक्षा सत्र, कविता व कहानी पाठ, लेखक संवाद, भाषा एवं शब्दावली प्रतियोगिताएं, कला एवं स्केचिंग प्रतियोगिताएं, भाषण प्रतियोगिता, रचनात्मक लेखन कार्यशालाएं और साहित्यिक चर्चा सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रतिष्ठित बाल साहित्यकार शोभा थरूर श्रीनिवासन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगी। प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट अजीत नारायण विशेष अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगे। भाषा एवं संस्कृति विभाग की निदेशक रीमा कश्यप ने यह जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें