फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: निर्माणाधीन भवन से लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। ढली क्षेत्र में निर्माणाधीन भवन से लाखों रुपये का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी निर्माणाधीन भवन से लोहे की प्लेट, तांबे और बिजली के तार समेत अन्य सामान चुराकर ले गए हैं। पुलिस को दी शिकायत में कैलाश शर्मा ने बताया कि वह आश्रम मार्ग ढली में भवन का निर्माण करवा रहे हैं। भवन से बीते दिनों लोहे की प्लेट, तांबे और बिजली के तार समेत अन्य सामान चोरी हो गया। उन्होंने मामले की शिकायत ढली पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि चोरी गए सामान की कीमत करीब दो लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें