फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जेसीबी स्कूल में कला प्रदर्शनी का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के जेसीबी पब्लिक स्कूल खलीनी में शुक्रवार को कला एवं शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। उन्होंने गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी और अंग्रेजी विषयों से जुड़े विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए। इनमें जल चक्र, सौर ऊर्जा मॉडल, वाटर प्यूरिफिकेशन, स्टीम इंजन और झूलता पुल जैसे आकर्षक प्रोजेक्ट शामिल रहे। स्कूल निदेशिका कुशल मल्होत्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्रधानाचार्य राजेंद्र शर्मा ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें