प्रदेश सरकार ने सस्ते राशन के डिपो में मिलने वाले कोटे में बदलाव किया है। मई माह में 18 लाख परिवारों को दो किलोग्राम आटा कम जबकि एक किलो अतिरिक्त चावल मिलेंगे।
अब तक उपभोक्ताओं को प्रति राशनकार्ड 16 किलोग्राम आटा मुहैया कराया जा रहा था, अब सरकार 14 किलोग्राम देगी। चावल 6 के बजाय 7 किलोग्राम मिलेंगे। प्रदेश सरकार ने सभी जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
वहीं, उपभोक्ताओं को अगले माह से तीन नई दालें मिल सकती हैं। खाद्य आपूर्ति निगम के एमडी प्रियतू मंडल ने बताया कि प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को मई में 14 किलो आटा और 7 किलो चावल दिए जा रहे हैं।
इस महीने आटा, चावल का शेड्यूल ऊपर नीचे हुआ है। खाद्य वस्तुओं की सप्लाई भेज दी गई है।