त्योहारी सीजन से पहले ही हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन ने दुग्ध उत्पादों के दाम बढ़ाकर उपभोक्ताओं को झटका दे दिया है। फेडरेशन ने अलग-अलग उत्पादों के 2.50 से 50 रुपये तक दाम बढ़ा दिए हैं। फेडरेशन का हिम देसी घी 50 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 650 रुपये प्रतिकिलो मिलेगा।
हालांकि दूध के दामों में बढ़ोतरी नहीं हुई। फेडरेशन ने देसी घी के अलावा पनीर के 200 ग्राम पैकेट के दाम में छह रुपये बढ़ोतरी की है। हिम खोया में प्रतिकिलो के हिसाब से 20 रुपये बढ़ोतरी की गई है। हिम बटर में 25 रुपये आधा किलो के हिसाब से बढ़ाए गए हैं। मिल्क फेडरेशन के चक्कर स्थित प्लांट के यूनिट प्रभारी शुभम ने बताया कि दुग्ध उत्पादों के बढ़े हुए दाम 1 सितंबर से लागू हो गए हैं।
किस उत्पाद के कितने बढ़े दाम
उत्पाद पुराने दाम नए दाम
हिम देसी घी 600 रुपये प्रतिकिलो 650 रुपये
हिम पनीर 68 रुपये 200 ग्राम 74 रुपये
हिम खोया 320 रुपये प्रतिकिलो 340 रुपये
हिम बटर 250 रुपये आधा किलो 275 रुपये
फ्लेवर मिल्क 25 रुपये 200 मिलीलीटर 30 रुपये
हिम दही 15 रुपये 250 ग्राम 17.50 रुपये
हिम दही लूज 55 रुपये 65 रुपये
बटर मिल्क लूज 15 रुपये प्रतिलीटर 20 रुपये
क्रीम लूज 260 रुपये प्रति किलो 280 रुपये