फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे मील के साथ विद्यार्थियों को दूध भी देगी सरकार

Sun, 17 Mar 2019 01:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मिड-डे मील के साथ-साथ दूध भी देने की तैयारी शुरू हो गई है। साल 2020-21 से नई व्यवस्था शुरू करने के लिए प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने प्रस्ताव तैयार किया है। बच्चों के भोजन में पौष्टिकता बढ़ाने के लिए दूध देने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए सरकार को राज्य के मिड-डे मील बजट में बढ़ोतरी करनी पड़ेगी।

विज्ञापन


चुनाव आचार संहिता हटने के बाद निदेशालय इस प्रस्ताव को सरकार की मंजूरी के लिए भेजेगा। बच्चों को कितनी मात्रा में और कितने दिन दूध देना है। इसकी मंजूरी सरकार से ली जाएगी। पहली से आठवीं कक्षा के लाखों विद्यार्थियों को रोजाना स्कूलों में निशुल्क मिड-डे मील दिया जाता है।

केंद्र सरकार इसके लिए 90 फीसदी बजट देती है। 10 फीसदी राज्य सरकार खर्च करती है। दूध देने की योजना शुरू करने के लिए राज्य सरकार को अपने कोटे का बजट बढ़ाना पड़ेगा। वर्तमान में सरकारी स्कूलों में रोजाना बच्चों को भोजन देने के लिए चार्ट बनाया गया है। उसके तहत ही बच्चों को भोजन दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें