फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मिड-डे मील कर्मियों को वेतन नहीं मिलने पर आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, अब सरकार के खिलाफ किया जाएगा आंदोलन
विज्ञापन

सीटू कार्यालय में बैठक के दौरान वेतन समेत कई मुद्दों पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन (संबंधित सीटू) की बैठक रविवार को शिमला में हुई। बैठक की अध्यक्षता सीटू के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने की। प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि शहर समेत प्रदेश के कई जगह हजारों मिड-डे मील कर्मियों को कई महीनों से वेतन नहीं मिला है। इस वजह से इन कर्मियों को अब परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

सीटू कार्यालय में रविवार दोपहर बाद हुई बैठक में सीटू से जुड़े सैकड़ों पदाधिकारी और मिड-डे मील कर्मी मौजूद रहे। प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा और जिला सचिव रमाकांत मिश्रा ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि सरकार ने मिड-डे मील कर्मियों को 4,500 रुपये वेतन घोषित किया है। इनमें प्रदेश सरकार की ओर से 3,500 और 1,000 रुपये केंद्र सरकार की ओर से दिया जाता है। इतने कम वेतन के बावजूद न दिया जाना सरकार की कार्यप्रणाली को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि कई जगहों पर हिमाचल तो कई जगहों पर केंद्र की ओर से दिए जाने वाला वेतन नहीं मिल रहा है। कहा कि वेतन नहीं दिया गया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किए जाएंगे। सीटू के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने कहा कि महंगाई के इस दौर मामूली वेतन के लिए इन कर्मचारियों को पीड़ित करना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में यूनियन के अध्यक्ष इंद्र सिंह, महासचिव हिमी देवी, पूनम, वीरेंद्र, शांति, राजमिला, गुरदास, रीता, सुलक्षणा, प्रीति, संतोष, जानकी, मीरा खान, वीर सिंह, सुदेश, विनीत, संदीप, सुनीता नेगी, विनोद, बच्चन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें